कांग्रेस की पहचान छल कपट की राजनीति और भ्रष्टाचार है: शर्मा
14-Nov-2023 11:09 PM 7547
खंडवा, 14 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि कांग्रेस की पहचान ही छल, कपट की राजनीति और भ्रष्टाचार की है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में प्रचंड मतों से जीत दिलाने के लिए जुट जाएं। श्री शर्मा ने यह बात खंडवा में पार्टी प्रत्याशी कंचन मुकेश तन्वे के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए कही। श्री शर्मा ने इससे पहले भोपाल के हुजूर विधानसभा के लालघाटी स्थिति आदित्य एवेन्यू में घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण किया। श्री शर्मा ने खंडवा में भी मतदाता पर्ची का वितरण करते हुए पार्टी प्रत्याशी को वोट देने की अपील जनता से की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^