कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र महज दिखावा :शिअद
02-Feb-2022 07:38 PM 6759
चंडीगढ़ ,02 फरवरी (AGENCY) शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के बयान से कांग्रेस आलाकमान की धोखाधड़ी बेनकाब हो गयी है। पार्टी के पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने आज एक बयान जारी करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने श्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर न केवल अपने विधायकों , बल्कि अपने नेताओं और वर्करों को धोखा दिया है। जब श्री चन्नी को विधायकों के एक आंतरिक मतदान के दौरान केवल दो वोट मिले जो कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री के रूप में बदलाव का फैसला करने के लिए आयोजित किया गया था। डॉ. चीमा ने अब कहा कि श्री जाखड़ ने खुलासा किया था कि उन्हें 42 विधायकों का समर्थन मिला था , और सुखजिंदर रंधावा को 16 विधायकों का , परनीत कौर को 12 और चरणजीत सिंह चन्नी को सिर्फ दो विधायकों का समर्थन मिला था। यह कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर करता था कि वह रिकॉर्ड के अनुसार चलें। कांग्रेस पार्टी को नेताओं और वर्करों को एक स्पष्टीकरण देना चाहिए कि वह आंतरिक पार्टी लोकतंत्र सिद्धांत पर आगे क्यों नही बढ़ी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^