कांग्रेस ने मप्र, हरियाणा में जिला अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाये
25-May-2025 10:21 PM 3185
नयी दिल्ली, 25 मई (संवाददाता) कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को महत्वपूर्ण बनाने के अहमदाबाद अधिवेशन के प्रस्ताव पर काम करते हुए मध्य प्रदेश तथा हरियाणा में पार्टी के जिला अध्यक्षों के चयन के लिए 71 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हए रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी देने के साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। प्रत्येक जिले में एक केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त होगा और उनके साथ प्रदेश कांग्रेस का एक पर्यवेक्षक सहयोग के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के लिए 50 तथा हरियाणा के लिए 21 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी गई है। मध्य प्रदेश के लिए सप्तगिरि उलाका, गुरदीप सिंह सप्पल, अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ. अजय कुमार, विवेक बंसल, रिपुन बोरा, कृष्णा तीरथ सहित 50 नेताओं को रखा गया है, जबकि हरियाणा के लिए सांसद मणिक्कम टैगोर, वर्षा गायकवाड़, डॉ अमर सिंह, गिरीश चडोनकर, काज़ी निजामुद्दीन, विजय इंदर सिंह, लालजी देसाई, श्रीनिवास बीवी सहित 21 नेताओं को शामिल किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^