कांग्रेस नेता नूरी खान ने दिखाए बगावती तेवर
05-Dec-2021 10:23 PM 7673
भोपाल, 05 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता नूरी खान ने आज पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देकर बगावती तेवर दिखा दिए हैं। राज्य के उज्जैन अंचल की कांग्रेस नेता सुश्री खान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, 'कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा.. कांग्रेस पार्टी में रहकर अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं एवं अपने लोगों को राजनैतिक एवं सामाजिक न्याय दिलाने में असहज महसूस कर रही हूं। भेदभाव की शिकार हो रही हूं। अत: अपने सारे पदों से आज इस्तीफा दे रही हूं।' सुश्री खान का यह ट्वीट रविवार शाम को सामने आया। हालाकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने पार्टी के किन पदों से त्यागपत्र दिया है या वे कौन से पदों पर थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^