कांग्रेस नेताओं का ज्ञान कहां था इमरजेन्सी लगाने के समय: डा शर्मा
25-Jun-2023 11:51 PM 6388
लखनऊ 25 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आपातकाल लगाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं उन्ही लोगों ने आज के दिन लोकतंत्र का गला दबाया था। आपातकाल की वर्षगांठ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दुनिया के विभिन्न भागों में घूम घूमकर लोकतंत्र के खतरे में होने की बात करके देश को बदनाम करते हैं। उनका ज्ञान उस समय कहां चला गया था जब 25 जून को इमर्जेंसी लगाई गई थी और जनता के अधिकारों का हनन किया गया था। बिना कसूर के लोगों को जेल में डाल दिया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^