झांसी:छोटी नदियों को पुनर्जीवित करने को लेकर हुआ विचार विमर्श
25-Jun-2023 09:06 PM 1771
झांसी 25 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी में छोटी नदियों को पुनर्जीवन विषय पर रविवार को एक राष्ट्रीय विचार विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। परमार्थ समाज सेवी संस्थान की ओर से रानी लक्ष्मी बाई कृषि विवि में आयोजित आयोजित इस विचार विमर्श के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि नदियों से हम अपने आपको दूर नहीं रख सकते। जल जीवन मिशन में नदियों से ही पानी को लिया जाता है। उन्होंने अपील की कि नदियों के साथ काम करने वाले लोग समाज को भी अपने साथ जोड़े।उन्होंने कहा कि कार्यशालाएं बहुत होती हैं पर आपका ज्ञान तब तक सार्थक नही है जब तक उसे धरातल पर नही लाया जाता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^