कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही सभी संस्थान बंद कर दिएः डॉ बिंदल
14-Mar-2024 11:32 PM 8854
शिमला, 14 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने गुरुवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार जब से बनी है तब से प्रदेश हर मामले में लगातार पिछड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने में लगे हुए है। डॉ बिंदल कहा कि असली मुद्दा यह है कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही सभी संस्थान बंद कर दिए और 22 लाख बहनों को फूटी कौड़ी 15 महीने तक नहीं दी। असल में एक लाख सरकारी नौकरियां देनी थी, उल्टी 10 हजार नौकरियां छीन ली। उन्होंने कहा कि नौकरियां देने वाला संस्थान बंद कर दिया गया। लोग सड़कों के ऊपर त्रस्त है लेकिन सरकार मस्त। उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा की सरकार में प्रदेश की विकास के लिए कर रही थी कांग्रेस सरकार के आते ही वह बंद कर दिए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^