केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए मंजूर किए 3667 घर: अनुराग ठाकुर
14-Mar-2024 11:22 PM 5554
शिमला/मंडी, 14 मार्च (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा से सांसद अनुराग ठाकुर ने मंडी जिला के संधोल में गुरुवार को कहा कि देश के छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश को केंद्र की मोदी सरकार ने हर संभव सहायता करने का प्रयास किया है जिसके कारण आज भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3667 और घरों को मंजूर कर दिया है। श्री ठाकुर ने कहा कि इसके साथ ही हिमाचल में एक वर्ष में लगभग 20 हजार से ज्यादा घर बनाने के लिए केंद्र ने धनराशि मुहैया करवाई है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का कार्य कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^