कांग्रेस रैली से राजग सरकार के पतन की शुरुआत होगी गहलोत
07-Dec-2021 10:17 PM 4665
जयपुर 07 दिसंबर (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा करते हुए कहा है कि बारह दिसंबर को जयपुर में होने वाली कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पतन और प्रदेश में अगले चुनाव में कांग्रेस के जीतने की शुरुआत होगी। श्री गहलोत ने महारैली के संबंध में कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पदाधिकारियों एवं रैली के लिए बनाई गई विभिन्न कमेटियों के सदस्यों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज बैठक के बाद मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारियां शानदार चल रही है और यह ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कहा कि महंगाई देश में महंगाई की मार हर नागरिक पर पड़ रही है ये केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का परिणाम है कि महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए यह रैली राजग सरकार के पतन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान में अगले चुनाव में कांग्रेस जीते उसकी शुरुआत भी होगी। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों ने बताया कि लोगों में रैली को लेकर बहुत उत्साह है। उन्होंने दोहराया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर आए थे और उन्होंने लोगों को गुमराह करने का काम किया, हर चीज में उन्होंने असत्य बोला। ये गृह मंत्री से उम्मीद नहीं करते हैं कि वो इस प्रकार से लोगों को भ्रमित करके जाएं यहां से, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति बैठक का प्रस्ताव झूंठ का पुलिंदा था और कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई मंत्री और नेता सहित इसके तमाम लोग बिना तथ्यों के बात करते हैं और दुर्गति हो रही हैं कि देश में शासन करने वाली पार्टी की चुनाव में जमानत जब्त हो रही है। सोचे, क्यों हो रही है। तर्क और तथ्य नहीं है, असत्य का सहारा ले रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^