शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ पडा पूरा गांव
07-Dec-2021 10:54 PM 1551
अलवर 07 दिसम्बर (AGENCY) राजस्थान में अलवर जिले के हरसौली निवासी सैनिक भूपेंद्र जाट का 10 दिन बाद आज मुम्बई से शव उसके गांव पहुँचा तो शहीद की अंतिम विदाई में पूरा गांव उमड़ पड़ा। हजारों लोगों की जुबां पर सैनिक भूपेंद्र का नाम रहा। उनके नाम के जयकारों की गूंज रही। आसपास के कई गांवों के ग्रामीण अंतिम यात्रा में पहुंचे। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सैनिक भूपेंद्र 2016 से सेना में है। कुछ समय पहले ही भूपेंद्र को लुधियान से मुम्बई ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। लेकिन करीब 10 दिन पहले भूपेंद्र अचानक गायब हो गया। जिसका एक दिन पहले सोमवार को मुम्बई में शव मिला। सैनिक की अंतिम यात्रा में मंगलवार को पूरा गांव उमड़ पड़ा। सैनिक के नाम के जयकारों की चौतरफा गूंज रही। पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि सैनिक की मृत्यु का कारण सामने नहीं आया। सेना से आए लोगों ने भी परिवार को अधिक जानकारी नहीं दी। इस कारण मौत के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^