कांग्रेस विधायक हरजोर कंवल, पूर्व विधायक अजित शांत भाजपा में शामिल
15-Jan-2022 09:15 PM 5613
चंडीगढ़, 15 दिसम्बर(AGENCY) पंजाब में कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब मोगा से उसके मौजूदा विधायक डा. हरजोत सिंह कंवल और निहालसिंह वाला से पूर्व विधायक अजित शांत तथा पार्टी के अनेक अन्य नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। यहां भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश मामलों के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा और राजेश बागा भी उपस्थित थे। भाजपा में शामिल होने वाले अन्य कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव तथा पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गुरपाल सिंह गोल्डी(रायकोट), मार्किट कमेटी पटियाला के सदस्य और यूथ अध्यक्ष ब्लाक समाना कमलजीत सिंह (पटियाला), पंजाब स्टेट राजपूत वेलफेयर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कैप्टन आर. एस. पठानिया(मोहाली) के अलावा पलविंदर सिंह बाजवा (गुरदासपुर), अमृतसर देहाती कांग्रेस के जिला महामंत्री और पूर्व सरपंच चौगावां जसमितर सिंह (मजीठा), नेशनल आज़ाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के . खोसला, प्रदेशाध्यक्ष कँवलजीत सिंह गिल, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह गिल, मीडिया प्रभारी सीतल सिद्धू, टीचर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष कंवलजीत ठाकुर, किसान सैल गुरदासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार तथा अन्य शामिल हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ये सभी पार्टी की किसान-हितैषी तथा जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं तथा इन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^