पालनपुर में सड़क हादसे में पांच की मौत, तीन घायल
16-Jan-2022 05:19 PM 6754
पालनपुर, 16 जनवरी (AGENCY) गुजरात में बनासकांठा जिले के थराद क्षेत्र में एक सड़क हादसे में रविवार को दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि थराद-धानेरा राजमार्ग पर पावडासण गांव के निकट एक होटल के पास मध्यरात्रि एक बेकाबू कार आगे चल रहे ट्रैक्टर को पीछे से जा टकारायी। दुर्घटना में कार सवार चार तथा ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी तथा कार चालक और दो महिलाओं सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। मृतकों की पहचान लाखाणी तालुका के भाकडियाणी निवासी गेमराजी जु. ठाकोर (55), टीपुबेन भ. ठाकोर (7), रमेशजी ब. ठाकोर (40), शैलेषभाई भ. ठाकोर (5) और जडियाणी निवासी ट्रैक्टर सवार भमराजी से. ठाकोर (30) के रूप में हुयी है। कार सवार सभी लोग धानेरा के खेडा गांव उनके रिश्तेदार को मिलने गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^