कांटे के मुकाबले में बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को चार रन से हरा कर 2-0 से बनाई बढ़त
03-Sep-2021 11:40 PM 3967
ढाका, 03 सितंबर (AGENCY) सलामी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की किफायती गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश ने यहां शुक्रवार को दूसरे कांटे के टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार रन से हरा दिया। इस जीत के साथ बंगलादेश ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खो कर 141 रन का औसतन स्कोर बनाया। जवाब में मेहमान टीम न्यूजीलैंड अपने 20 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन पाई और जीत के बेहद करीब आकर चार रन से मुकाबला हार गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^