12-Mar-2022 08:53 PM
2777
इंदौर, 12 मार्च (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलना सिर्फ भाजपा में संभव है।
श्री शर्मा यहां संभागीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से संगठन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को नगर और प्रदेश का दायित्व मिलना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जबकि अन्य दलों में एक ही परिवार के सदस्य सालों तक पद पर बने रहते हैं। हमारा दल विचारधारा आधारित है। हमारे यहां सिर्फ कार्यकर्ता की योग्यता, कार्य और लगन को महत्व दिया जाता है।
उन्होंने पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी की बैठक के पश्चात स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यालय उन्होंने कहा कि जो पद मिला है उसके दायित्व का निर्वहन किस तरह बेहतर ढंग से किया जा सकता है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि राजमाता सिंधिया, श्रीमती सुमित्रा महाजन, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा जैसे सभी वरिष्ठजनो ने पार्टी को कठिन समय में सींचा।...////...