शिवराज ने फिल्म “दकश्मीर फाइल्स” के निर्माता, निर्देशक श्री अग्निहोत्री को दी बधाई
13-Mar-2022 10:18 PM 5042
भोपाल, 13 मार्च (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” के निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को फिल्म की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फीचर फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” के प्रदर्शन के लिए कर से छूट देने के निर्देश दिए। इसके परिपालन में आदेश जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में फिल्म को आगामी छह माह तक कर मुक्त रखा गया है। दर्शकों के लिए यह छूट सिंगल स्क्रीन थियेटर्स और मल्टीप्लेक्स सहित सभी जगह फिल्म प्रदर्शन पर लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य रहे श्री अग्निहोत्री मूलत: मध्यप्रदेश के हैं। वे अनेक वर्ष भोपाल में भी रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^