कावेरी विवाद: बोम्मई ने कांग्रेस सरकार की तुलना गिरगिट से की
16-Sep-2023 11:11 PM 5757
बेंगलुरु, 16 सितंबर (संवाददाता) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को तमिलनाडु के लिए कावेरी जल छोड़ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकार के फैसले को बदलने को लेकर वर्तमान कांग्रेस सरकार की तुलना गिरगिट से की। श्री बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लगता है कि कावेरी जल विवाद को लेकर राज्य सरकार पड़ोसी राज्य के प्रभाव में आ गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय या कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के बिना राज्य सरकार ने तमिलनाडु को पानी छोड़ने का निर्णय लिया और कर्नाटक के लोगों को धोखा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^