नीतीश ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की
17-Sep-2023 11:46 PM 7754
पटना 17 सितंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। श्री कुमार रविवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पटना हवाईअड्डा स्थित स्टेट हैंगर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, विशेष सुरक्षा बल के कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, मुख्य सचिवालय प्रांगण में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं नवीन पुलिस केन्द्र स्थित राज्य पुलिस परिवहन मुख्यालय, पटना में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^