कैटिच होंगे एमआई केप टाउन के मुख्य प्रशिक्षक
15-Sep-2022 06:17 PM 4668
मुंबई/केप टाउन, 15 सितंबर (संवाददाता) रिलायंस जियो के स्वामित्व वाली एमआई केप टाउन ने 19 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होने वाली टी-20 क्रिकेट लीग एसए20 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी से पहले अपनी कोचिंग टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच की नियुक्ति मुख्य प्रशिक्षक के पद पर की गयी है जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला बैटिंग कोच के रूप में अपनी सेवायें टीम को देंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जेम्स पैमेंट फील्डिंग कोच और दक्षिण अफ्रीका के घरेलू कोच रॉबिन पीटरसन टीम के जनरल मैनेजर की भूूमिका में होंगे। ये दोनों लंबे समय से एमआई से जुड़े हैं। पैमेंट मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं जबकि पीटरसन मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^