04-Feb-2022 03:06 PM
7412
श्रीनगर, 04 फरवरी (AGENCY) जम्मू-कश्मीर पर छाए बादल शुक्रवार को पूरी तरह हट गए।
मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले 24 घंटों तक अलग-अलग जगहों पर बूंदा-बांदी होगी और हल्का हिमपात हाेगा।
घाटी में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उत्तर कश्मीर के स्की रिसॉर्ट क्षेत्र में 1.6 एमएम बारिश पूर्वाह्न 8.30 बजे तक दर्ज की गयी और यहां तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है।
श्रीनगर में 4.8 मिली बारिश हुई और 1.6 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। यहां के मौसम में बादलों के जाने और
धूप-छांव होने से सुधार हुआ है। काजीगुंड में छह मिली बारिश हुई और तापमान शून्य से 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में 5.5 सेमी हिमपात और तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में भी 11.1 सेमी हिमपात हुआ, यहां तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा कस्बे में हल्का हिमपात हुआ और बारिश भी हुई और तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।...////...