कश्मीर को बचाने के लिए प़ं श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया: बिश्नोई
06-Jul-2024 07:53 PM 3811
फर्रुखाबाद 6 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने शनिवार को कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है जिसे बचाने के लिए पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। श्री बिश्नोई ने आज फर्रुखाबाद शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जनसंघ संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस की पहली सरकार में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंत्री थे। मुखर्जी ने देश से कश्मीर को अलग करने वाली राजनैतिक सोच वाली कांग्रेस खिलाफ आवाज उठाई और अपने राजनीतिक पद से इस्तीफा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^