कश्मीर मे 37 अमरनाथ यात्री सड़क हादसे में घायल
14-Jul-2022 10:29 PM 8914
श्रीनगर 14 जुलाई (AGENCY) श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत 37 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गये। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू से अमरनाथ श्रद्धालुओं को ले जा रही बस कुलगाम जिले में काजीगुंड के बदरगुंड इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी , जिसमें कम से कम 37 यात्री घायल हो गये। उन्होंने बताया कि यह हादसा कैमरे में कैद हो गया। वीडियो फुटेज में तेज रफ्तार बस एक खड़ी ट्रक से टकराती हुई दिखायी दे रही है। घटना में मामूली रूप से घायल पांच महिलाओं सहित सभी घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद आपातकालीन अस्पताल काजीगुंड से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन श्रद्धालुओं को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कालेज अनंतनाग में स्थानांतरित कर दिया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मामूली रूप से घायल तीन अमरनाथ यात्रियों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और अस्पताल के डॉक्टरों को घायल लोगों की देखभाल करने और उनकी यात्रा की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^