शांति के जरिए आर्थिक विकास और युवाओं की आशाएं पूरी हो सकती है : सिन्हा
15-Jul-2022 08:35 PM 5681
श्रीनगर 15 जुलाई (AGENCY) केंद्रशाासित जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा है कि शांतिपूर्ण माहौल में ही राज्य का आर्थिक विकास और युवाओं की आशाएं साकार हो सकती है जिसके लिए समाज को एक सहायक की भूमिका निभानी होगी। श्री सिन्हा ने केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया एस पटेल की उपस्थिति में शेरे-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेशन कॉम्पलेक्स (एसकेआईसीसी) में जिला निर्यात के कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कहा कि शांति के बिना समृद्वि की संभव नहीं है। कुछ लोग शांति को लगातार अस्थिर करने की कोशिश करते रहते है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार का कर्तव्य नहीं है बल्कि लोगों को शांति बहाल करने में आगे आना चाहिए इसमें मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर बड़े विकास के पथ पर है और इस वर्ष में कश्मीर जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है जो निवेश को एक बड़ा बढ़ावा देगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^