कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी
02-Feb-2022 03:03 PM 6604
श्रीनगर 02 फरवरी (AGENCY) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के घाटी में आमतौर पर बादल छाये रहने के आसार है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के कारण कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण घाटी में तीन फरवरी को हल्की बारिश या फिर हिमपात हो सकती है। जम्मू क्षेत्र में पर्वतीय इलाकों के कई हिस्सों में ऊंची चोटियों में हल्की बारिश के साथ हिमपात हो सकती है। केंद्रशासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछले दिन के शून्य से नीचे 1.8 डिग्री की तुलना में बुधवार को शू्न्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में इस मौसम के दौरान तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सिय नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से नौ डिग्री नीचे की तुलना में शून्य से नीचे आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से नीचे 6.2 डिग्री के मुकाबले शून्य से नीचे 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि इससे पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^