कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट
26-Dec-2021 07:28 PM 2538
श्रीनगर, 26 दिसंबर (AGENCY) कश्मीर घाटी की अधिकांश जगहों पर रात का तापमान फिर से गिरावट दर्ज की गयी है और रविवार दोपहर मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए है तथा ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्का हिमपात होने के आसार है। एक स्वतंत्र कश्मीर मौसम वेधशाला के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होगी और रविवार दोपहर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और हिमपात शुरू होगी। इसका अधिकतम प्रभाव उत्तरी कश्मीर पर रहेगा तथा कुछ स्थानों पर दो इंच से कम हिमपात नहीं होगी। घाटी के गांदरबल, बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम हिमपात के आसार है, जबकि लद्दाख के कुछ हिस्सों विशेषकर कारगिल जिले में भी हल्के से मध्यम हिमपात होने का अनुमान है। इस बीच कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में तापमान फिर से गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर में बीती रात के 1.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दक्षिणी कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया जो कि एक दिन पहले शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में सामान्य तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है। सीमांत कश्मीर जिले के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^