पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर हथगोला फेंका , दो घायल
26-Dec-2021 07:25 PM 2944
श्रीनगर 26 दिसंबर (AGENCY) दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर हथगोला फेंका जिससे कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में पोस्ट ऑफिस के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर आंतकवादियों ने हथगोला फेंका। विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हालांकि इस घटना की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^