कश्मीर में शुक्रवार तक बारिश और हिमपात के आसार
20-Jan-2022 04:52 PM 1480
श्रीनगर 20 जनवरी (AGENCY) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई और स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग तथा पर्वतीय इलाकों की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। इसके अलावा अगले 24 घंटों में भी बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की बारिश तथा हिमपात होने का अनुमान जताया है। इस दौरान हालांकि बादल छाये रहेंगे और यह भी बताया कि जनवरी के अंत तक भारी हिमपात के आसार नहीं है। केन्द्रशासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा राजधानी में 2.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। दक्षिण कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के शून्य से नीचे छह डिग्री की तुलना में आज शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक आठ मिमी बारिश और आठ सेंटीमीटर हिमपात हुआ। दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया जबकि यहां 3.2 मिमी बारिश तथा 0.4 सेमी हिमपात हुआ। इसके अलावा कुपवाडा में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा और यहो 3.2 मिमी बारिश हुई। केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 15 डिग्री तथा साइेबेरिया के बाद विश्व का सबसे ठंडा स्थान द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^