केजरीवाल इस संकट के बाद और बड़े नेता बनकर उभरेंगे : भगवंत मान
22-Mar-2024 08:53 PM 3741
नयी दिल्ली/चंडीगढ़, 22 मार्च (संवाददाता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि श्री केजरीवाल को भाजपा की राजनीतिक टीम ईडी ने बिना कोई सबूत के गिरफ्तार कर लिया जो लोकतंत्र की हत्या है। श्री अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात के बाद दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री मान ने कहा कि देश में ये स्थिति कई सालों से चली आ रही है। सरकारी एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर विपक्ष का कोई नेता भाजपा के अत्याचारों के खिलाफ बोलता है तो ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग उनके घर आ जाते हैं। देश के मौजूदा हालात अघोषित आपातकाल जैसे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^