शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 14
22-Mar-2024 08:42 PM 4738
संगरूर, 22 मार्च (संवाददाता) पंजाब के संगरूर जिले में शराब कांड में छह और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गई। पुलिस के अनुसार इनमें से चार की शिनाख्त काका सिंह, ज्ञान सिंह, लछमन सिंह और सफ़ीनाथ के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार घटना के सिलसिले में अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^