केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रही मान सरकार:सिद्धू
20-Apr-2022 06:39 PM 1736
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (AGENCY) पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा है कि पंजाब सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रही है। श्री सिद्धू ने बुधवार को ट्वीट किया कि पंजाब पुलिस ने जिस तरह आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ कार्रवाई की है उससे लगता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पुलिस का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस अलका जी के साथ मजबूती से खड़ी है और पुलिस के राजनीतिकरण के विरोध में हम उनके साथ पुलिस स्टेशन जायेंगे। इस बीच कांग्रेस नेता परगट सिंह ने ट्वीट किया कि पंजाब पुलिस का दुरूपयोग सही नहीं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया कि वो हिम्मत दिखाते हुये पुलिस का दुरूपयोग बंद करें क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं भगवंत मान हैं। ज्ञातव्य है कि इनका ट्वीट कुमार विश्वास और अलका लांबा के ट्वीट के बाद आया। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि सुबह सुबह पंजाब पुलिस उनके द्वार पधारी। एक समय मेरे जरिये आम आदमी पार्टी में शामिल कराये गये भगवंत मान को मैं आगाह करता हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब की जनता की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें तथा पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी को याद रखे। कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने भी ट्वीट किया कि पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^