केंद्र नहीं दे रहा हिमाचल को 23,000 करोड़ः सुक्खू
17-Sep-2024 08:04 PM 8253
शिमला, 17 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार के पास राज्य की 23,000 करोड़ रुपये की धनराशि लंबित है, जिसे नहीं दिया जा रहा है। श्री सुक्खू ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री के लिए सभी राज्य समान हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान कोषागार कभी भी ओवरड्राफ्ट नहीं हुआ है। इससे संबंधित तथ्य आरबीआई और केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से सत्यापित किए जा सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^