मोदी के नेतृत्व में राजग-3 सरकार देश को प्रगति की ऊंचाइयों पर ले जायेगी: सरीन
17-Sep-2024 08:09 PM 7492
लुधियाना, 17 सितंबर (संवाददाता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अनिल सरीन के जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को कहा कि यह देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा, जब देश की कमान श्री मोदी के हाथों में थी, उस समय देश ने प्रगति की ऊंचाइयों को छुआ। श्री सरीन ने कहा कि आज जब देश की जनता पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रही है तो यह भी याद आ रहा है कि आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) -तीन ने 100 दिन में रिकॉर्ड तोड़ काम करके इतिहास रच दिया है। राजग सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिये ऐसे कदम उठाये जा रहे हैं, जिनकी कल्पना किसी अन्य गैर-राजग सरकार ने कभी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि राजपुरा को बिना किसी भेदभाव के पंजाब के उद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय एक बड़ी सोच है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^