02-Jun-2022 07:55 PM
2307
शिमला, 02 जून (AGENCY) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जश्न मनाएगी, जिसका रोड मैप तैयार कर दिया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं पर बात की, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण उदाहरण स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश और देश में विकास और समाज सेवा के मामले में नई ऊंचाइयां स्थापित की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की तुलना में पिछली सरकारें कभी कुछ नहीं कर सकीं जबकि हिमाचल में हमारी मजबूत डबल इंजन सरकार है और हम मिशन की ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश की शान समृद्ध किसान, महिला मोर्चा-सशक्त नारी सशक्त हिमाचल,अनुसूचित जाति मोर्चा-अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान हर वर्ग का कल्याण के नाम से कार्यक्रम चला रहे हैं। एसटी मोर्चा-जनजाति कल्याण, जनजातीय उत्थान और इसी तरह अन्य मोर्चा भी हिमाचल में अपने कार्यक्रम चला रहे हैं। हम कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करेंगे और हमारा 15 जून तक घर-घर हम संपर्क अभियान चलाकर सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ाव को बढ़ावा दिया जाएगा।
उनके अनुसार भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन कर रही है जिसमें प्रति संसदीय क्षेत्र 6500 त्रिदेव शामिल होंगे। हम छह और सात जून को हमीरपुर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित कर रहे हैं। भाजपा पन्ना समिति के सम्मेलन पाइपलाइन में हैं। इन सभी कार्यक्रमों में हमारे राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।
श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का 16 और 17 जून को हिमाचल प्रदेश दौरा प्रस्तावित है। वे धर्मशाला आएंगे। अभी तक भाजयुमोर्चा को रैली की स्वीकृति नहीं मिली है लेकिन मंजूरी मिलने के बाद भाजपा की युवा शाखा भी कांगड़ा में जल्द ही गर्जना रैली का आयोजन करेगी।...////...