केंद्र सरकार किसानों से बातचीत करने से बच रही है: भगवंत मान
03-Jan-2025 12:42 AM 8734
चंडीगढ़, 02 जनवरी (संवाददाता) किसान विरोधी रवैये के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसान विरोधी सख्त कानून को पिछले दरवाजे से पास करने के लिये केंद्र सरकार द्वारा की जा रही किसी भी कोशिश का राज्य सरकार जोरदार विरोध करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से शंभू और खनौरी सीमा पर किसान आंदोलन चल रहा है। उन्होंने बताया कि किसान संगठनों ने पिछले साल जनवरी-फरवरी में केंद्र सरकार से विस्तारपूर्वक वार्ता की थी, और राज्य सरकार ने इस वार्ता के लिए पुल का काम किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों की मांगें मुख्य रूप से केंद्र सरकार से संबंधित हैं, और इसमें पंजाब की कोई भूमिका नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^