सुक्खू ने अनाथ बच्चों के भ्रमण की बस को दी झंडी
03-Jan-2025 12:57 AM 6527
शिमला,02 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को यहां 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर रवाना करते हुये बच्चों की वोल्वो बस को हरी झण्डी दिखाई और उन्हें इस यात्रा के लिये शुभकामनायें दीं। श्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के छह हजार अनाथ बच्चों को कानून बनाकर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिये मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना लागू की है, जिसके अन्तर्गत अनाथ बच्चों की देखभाल, उन्हें शिक्षा प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के प्रावधान किये गये हैं। इन 22 बच्चों को इसी योजना के अन्तर्गत चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा के भ्रमण पर भेजा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^