केन्द्र सरकार सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का नोटिफिकेशन रद्द करे: कमलनाथ
03-Jan-2023 11:39 PM 2877
भोपाल, 03 जनवरी (संवाददाता) झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित जैन समाज के पवित्र धार्मिक स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर बढ़ते विरोध के बीच आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द सरकार से मांग की है कि वह जैन समाज की भावना के अनुसार सम्मेद शिखर जी के पर्यटन स्थल घोषित करने के नोटिफिकेशन को रद्द करे। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि जैन समाज के पवित्र धार्मिक स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने का विरोध देश भर में जैन समुदाय द्वारा महीनों से किया जा रहा है। समाज का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और सरकार निर्णय नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार से फिर मांग करते हैं कि जैन समाज की भावना के अनुसार सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने का नोटिफिकेशन रद्द करे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^