केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा होने के बावजूद उल्लेखनीय कार्य हुए : गोयल
03-Jan-2025 08:15 PM 5652
नयी दिल्ली 03 जनवरी (संवाददाता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली में केंद्र शासित विधानसभा होने और सीमित शक्तियों के बावजूद उल्लेखनीय कार्य किये गये। श्री रामनिवास गोयल ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सातवीं विधानसभा में प्रश्नकाल के लिए कुल 1095 प्रश्नों को सूचीबद्ध किया गया और सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने का पर्याप्त अवसर दिया गया। नियम-280 के तहत विशेष उल्लेख के 702 मामले उठाये गये। इस दौरान कुल 28 विधेयक पारित किये गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^