केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कान्हेरी गुफाओं में सुविधाओं का उद्घाटन किया
16-May-2022 09:28 PM 7733
मुंबई, 16 मई (AGENCY) केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को प्रसिद्ध पुरातत्व और पर्यटक आकर्षण कन्हेरी गुफाओं में विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन किया। कन्हेरी गुफाएं मुंबई के पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में हैं। ये गुफाएं पहाड़ के पत्थर को काट कर बनायी गयी हैं। केंद्रीय मंत्री 15 मई से 16 मई के बीच दो दिवसीय दौरे पर मुंबई में थे। इन गुफाओं में बौद्ध मूर्तियां और नक्काशी, पेंटिंग और शिलालेख हैं, जो पहली शताब्दी ईस्वी से लेकर 10वीं शताब्दी ईस्वी तक के हैं। उत्खनन का पैमाना और विस्तार, इसके कई जलकुंड, अभिलेख, सबसे पुराने बांधों में से एक और उत्कृष्ट वर्षा जल संचयन प्रणाली एक तीर्थ केंद्र के रूप में इसकी लोकप्रियता का संकेत देते हैं। पर्यटन मंत्री ने कन्हेरी गुफाओं और अजंता एलोरा गुफाओं जैसे विरासत स्थलों के वास्तुशिल्प और इंजीनियरिंग चमत्कार के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उस युग के लोगों के पास उत्कृष्ट कला, इंजीनियरिंग, प्रबंधन निर्माण, धैर्य और दृढ़ता के ज्ञान के बारे में यहां झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि कान्हेरी गुफाएं हमारी प्राचीन विरासत का हिस्सा हैं क्योंकि वे विकास और हमारे अतीत का प्रमाण प्रदान करती हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर इन कार्यों का उद्घाटन करना सौभाग्य की बात है। बुद्ध का संदेश जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए आज भी प्रासंगिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^