केरल, तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त
12-Jul-2023 11:26 PM 1863
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायणन भट्टी को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने पांच जुलाई को न्यायमूर्ति भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनाने के लिए सिफारिश करने संबंधी फैसला मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की कॉलेजियम की पांच जुलाई 2023 को हुई बैठक में लिया गया था। राष्ट्रपति ने कॉलेजियम की सिफारिश पर दोनों उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश को शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^