खरगोन में कर्फ्यू , 77 गिरफ्तार
11-Apr-2022 08:41 PM 4327
भोपाल, 11 अप्रैल (AGENCY) मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर जुलूस पर कथित पथराव के बाद शुरु हुए उपद्रव के मामले में अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज इस संबंध में संवाददाताओं को बताया कि अब तक 77 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन में कर्फ्यू है, हालांकि वहां हालात सामान्य हैं। वहीं बड़वानी के सेंधवा में भी स्थिति अब सामान्य है। उन्होंने बताया कि खरगाेन पुलिस अधीक्षक और छह अन्य जवान घायल हैं। एक अन्य व्यक्ति के सिर में ज्यादा चोट है। अब काेई भी व्यक्ति गंभीर हालत में नहीं है। गृह मंत्री ने कहा कि सेंधवा में किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई घटना नहीं हुई है। वहां स्थिति पूरी तरह सामान्य है। खरगोन जिला मुख्यालय पर कल शाम रामनवमी के जुलूस निकलने के दौरान पथराव के बाद उपद्रव हो गया था। वहीं बड़वानी जिले के सेंधवा में भी कल शाम को श्रद्धालुओं पर पथराव के बाद उपद्रव भड़क गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^