खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना साड़ी के प्लेट रिलीज
15-Oct-2024 04:09 PM 1886
मुंबई, 15 अक्टूबर (संवाददाता) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव का नया गाना साड़ी के प्लेट रिलीज हो गया है।साड़ी के प्लेट गाने में खेसारीलाल यादव के साथ नवोदित अभिनेत्री कनिष्का नजर आ रही हैं।साड़ी के प्लेट एक रोमांटिक गाना है। यह गाना खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है।डीके दीवाना द्वारा लिखे गए इस गाने का संगीत आर्य शर्मा ने दिया है।गाने का वीडियो निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है। खेसारीलाल यादव ने कहा,'साड़ी के प्लेट' एक ऐसा गाना है, जो हर किसी के दिल के करीब होगा। मैंने और शिल्पी राज ने इसे पूरी शिद्दत से गाया है, और कनिष्का के साथ मेरी केमिस्ट्री को दर्शकों ने जितना प्यार दिया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। हमारी टीम ने वीडियो पर बहुत मेहनत की है, खासकर लक्की विश्वकर्मा, आर्य शर्मा और पूरी टीम का इसमें बड़ा योगदान है। फैंस का प्यार और समर्थन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, और इस गाने को जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं। आगे भी मैं अपने फैंस के लिए ऐसे ही बेहतरीन गाने लाता रहूंगा इस गाने को आर जे म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^