खुशी कक्कड़ और इशिता सिंह का लोकगीत 'हम रसगुल्ला हई' रिलीज
15-Oct-2024 04:11 PM 5450
मुंबई, 15 अक्टूबर (संवाददाता) गायिका खुशी कक्कड़ और अभिनेत्री इशिता सिंह का लोकगीत 'हम रसगुल्ला हई' रिलीज हो गया है।लोकगीत 'हम रसगुल्ला हई' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'हम रसगुल्ला हई' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में इशिता सिंह नजर आ रही हैं।इस गाने के गीतकार सूरज सिंह ,जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^