कोल्हापुर में महिला सिपाही ने की खुदकुशी
17-Apr-2022 09:37 PM 1880
कोल्हापुर 17 अप्रैल (AGENCY) महाराष्ट्र में कोल्हापुर उपनगर के कस्बा बवाडा में एक महिला सिपाही ने रविवार को दोपहर में पुलिस लाइन में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान योगिनी सुकुमार (36) के तौर पर हुयी है। पुलिस के मुताबिक श्रीमीत सुकुमार पुलिस मुख्यालय में कार्यरत था और कस्बा बवाडा में स्थिति पुलिस लाइन में रहती थी। पुलिस के मुताबिक श्रीमती सुकुमार ने पति द्वारा मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने की वजह से यह कदम उठाया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक शैलेश बालकवाड़े, उप पुलिस अधीक्षक मंगेश चवन तथा शाहपुरी थाने के पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें श्रीमती सुकुमार ने आत्महत्या की वजह से पति सुकुमार द्वारा मानसिक तथा शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने को बताया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^