ठाणे: मादक पदार्थ के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार
18-Apr-2022 09:47 PM 8746
ठाणे 18 अप्रैल (‌वार्ता) नाइजीरिया के दो नागरिकों को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर उनके पास से 25.80 लाख रुपये के मादक पदार्थ को जब्त किया गया है। नवी मुंबई के एंटी नारकोटिक्स सेल(एएनसी) के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध विनायक वस्ते ने कहा कि एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया था कि नाइजीरियाई नागरिक मादक पदार्थ ‘मेथाक्वालोन’ बेचने यहां आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने पालम बीच मॉल के आस-पास जाल बिछाकर दोनों को 258 ग्राम मेथाक्वालोन के साथ पकड़ लिया। दोनों की पहचान निजकुसी चिनांसो अगस्टिन नॉनसो डेनियल नाजे(31) तथा निजकुसी एकेने ऑगस्टिन निज्कुसी एकेने फाक(28) के रूप में की गयी है। दोनों आरपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स अधिनियम(एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^