कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद प्रतिबंध प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए उचित नहींः जयराम ठाकुर
14-Jan-2022 06:23 PM 8651
शिमला, 14 जनवरी (AGENCY) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य में कोविड के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद नई बंदिशें लगाना उचित नहीं है। श्री ठाकुर ने कैबिनेट बैठक से पहले पत्रकारों से कहा कि प्रदेश पिछले दो सालों से कोरोना के कहर के चलते प्रतिबंध का दौर झेल रहा है ऐसे में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। अब ज्यादा प्रतिबंध लगाना कोई समाधान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कोविड की स्थिति पर चर्चा हुई और होम आइसोलेशन को बेहतर करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में मामले बड़े हैं लेकिन इसमे अधिकतर मरीज घर पर ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि केबिनेट बैठक में कोविड पर चर्चा होगी। प्रदेश को कोविड काल मे आर्थिक नुकसान हुआ है ऐसे में ज्यादा बंदिशें उचित नहीं हैं। बंदिशों के लगाने से पहले अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा। उनके अनुसार आज कैबिनेट में कोरोना पर प्रेजेंटेशन होनी है। लेकिन इतना जरूर है कि बंदिशें ज्यादा लगाने से फायदा नहीं है क्योंकि इसका फर्क अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महामारी से घबराने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है। इसकी रोकथाम पर अधिक ध्यान देना चाहिए। धर्मशाला के विधायक की पत्नी ओशिन के आरोप पर मुख्यमंत्री कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। इसके बारे में बात की जाएगी। आपको बता दें कि पत्नी ओशिन शर्मा ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मामले में न्याय की मांग की थी। विपक्ष के सरकार के कार्यक्रमो में भीड़ के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को सद्बुद्धि की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में नई ओपीडी की जरूरत थी कोविड काल मे इसकी बहुत आवश्यकता है। ऐसे में विपक्ष को समझने की जरूरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^