मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए एक ही दिन में आठ लाख से ज्यादा लोगों ने दी प्रतिक्रिया
14-Jan-2022 07:42 PM 7499
चंडीगढ़, 14 जनवरी (AGENCY) पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जारी किए गए नंबर पर मात्र 24 घंटे में ही आठ लाख से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि पिछले 24 घंटे में नंबर पर तीन लाख से ज्यादा व्हाट्सएप मैसेज, चार लाख से ज्यादा फोन कॉल, एक लाख से ज्यादा वॉइस मैसेज और 50हजार से ज्यादा टेक्स्ट मैसेज आए है। पूरा डाटा इकट्ठा होने के बाद पार्टी सीएम चेहरे पर फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी और पारंपरिक पार्टियों की गंदी राजनीति का सफाया होगा। पार्टी को मिल रहे भारी समर्थन से यह साबित हो गया है कि पंजाब के लोग और अकाली-कांग्रेस भाजपा और कैप्टन की भ्रष्टाचार और माफिया शासन से तंग आ चुके हैं और अब बदलाव चाहते हैं। श्री चीमा ने कहा कि किसानों को परेशान करने वाली भाजपा के साथ पंजाब के ही कुछ पार्टियों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए हाथ मिला लिया। पंजाब की जनता उन पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस चुनाव में भाजपा और उसके सभी सहयोगी पार्टियों की जमानत जब्त होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^