कोविड टीकाकरण 135 करोड़ के पार
15-Dec-2021 10:01 PM 7774
नयी दिल्ली 15 दिसंबर (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 334 वें दिन सोमवार को 53 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 135 करोड़ के पार हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 135 करोड 17 लाख 97 हजार 270 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 53 लाख 84 हजार 94 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 82 करोड आठ लाख 48 हजार 475 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 53 करोड़ नौ लाख 48 हजार 795 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^