कोविड टीकाकरण 147.62 करोड़ से अधिक
04-Jan-2022 09:16 PM 6622
नयी दिल्ली, 04 जनवरी ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 354वें दिन मंगलवार को 87 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 147.62 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 147 करोड़ 62 लाख 53 हजार 454 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। आज 87 लाख 66 हजार 164 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार, 85 करोड़ 90 लाख 26 हजार 608 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 61 करोड़ 72 लाख 26 हजार 608 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^