कोविड टीकाकरण हुआ 125.65 करोड़ से अधिक
02-Dec-2021 10:35 PM 4468
नयी दिल्ली 02 दिसंबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 321वें दिन बुधवार को 66 लाख से अधिक टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 125.65 करोड़ से अधिक हो गया हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 125 करोड 65 लाख 96 हजार 957 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 66 लाख 21 हजार 382 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 79 करोड 32 लाख , 94 हजार 442 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है , जबकि 46 करोड 33 लाख दो हजार 515 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^