कोविड टीकाकरण हुआ 126.44 करोड़ से अधिक
03-Dec-2021 09:43 PM 6876
नयी दिल्ली 03 दिसंबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 322 वें दिन शुक्रवार को 66 लाख से अधिक टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 126.44 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 126 करोड़ 44 लाख 92 हजार 187 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 66 लाख 58 हजार 55 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 79 करोड़ 56 लाख 76 हजार 342 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 46 करोड 88 लाख 15 हजार 815 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^