कुल उधारी राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 36.38 प्रतिशतः मुख्यमंत्री
12-Aug-2022 07:13 PM 1449
शिमला, 12 अगस्त (AGENCY) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 को राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 36.38 प्रतिशत कुल उधार है। उन्होंने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब मेें कहा कि कि राज्य की जीडीपी 175173 करोड़ रुपये है। राज्य पर कुल 63735 करोड़ रुपये का कर्ज है जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 36.38 प्रतिशत है। श्री ठाकुर ने कहा कि 2020-21 के दौरान राज्य ने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का पांच प्रतिशत, 2021-22 से 4.5 प्रतिशत और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का चार प्रतिशत उधार लिया। पिछले दो वर्षों में उसे केंद्र सरकार से विभिन्न परियोजनाओं के तहत 25524 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें 2021-22 में 20329 करोड़ रुपये और 2022-23 में 5195 करोड़ रुपये शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय अनुदान के रूप में 14499 करोड़ रुपये, बाहरी वित्त पोषित परियोजना के रूप में 1015 करोड़ रुपये और केंद्रीय स्पॉन्डर्ड योजनाओं में 5308 करोड़ रुपये और अन्य योजनाओं में 4702 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से के रूप में वर्ष 2021-22 में 28570 करोड़ रुपये प्राप्त हुए और वर्ष 2022-23 में 6884 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^